SUMI SETU › Laws / कानून › Constitution › Article 166

Article 166 — Conduct of Business of the Government of a State

भारत का संविधान अनुच्छेद 166 — राज्य की सरकार के कार्य का संचालन

Law / कानूनConstitution of India
भारत का संविधान
Article / अनुच्छेद166
Chapter / अध्यायPart IVA — Fundamental Duties

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

संविधान अनुच्छेद 166 क्या है? / What is Article 166?
Conduct of Business of the Government of a State

Full text (English)

(1) All executive action of the Government of a State shall be expressed to be taken in the name of the Governor.
(2) Orders and other instruments made and executed in the name of the Governor shall be authenticated in such manner as may be specified in rules to be made by the Governor, and the validity of an order or instrument which is so authenticated shall not be called in question on the ground that it is not an order or instrument made or executed by the Governor.
(3) The Governor shall make rules for the more convenient transaction of the business of the Government of the State, and for the allocation among Ministers of the said business in so far as it is not business with respect to which the Governor is by or under this Constitution required to act in his discretion. THE CONSTITUTION OF INDIA (Part VI.—The States)
(4)* * * * *

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) किसी राज्य की सरकार की समस्त कार्यपालिका कार्रवाई राज्यपाल के नाम से की हुई कही जाएगी ।
(2) राज्यपाल के नाम से किए गए और निष्पादित आदेशों और अन्य लिखतों को ऐसी रीति से अधिप्रमाणित किया जाएगा जो राज्यपाल द्वारा बनाए जाने वाले नियमों में विनिर्दिष्ट की जाए और इस प्रकार अधिप्रमाणित आदेश या लिखत की विधिमान्यता इस आधार पर प्रश्नगत नहीं की जाएगी कि वह राज्यपाल द्वारा किया गया या निष्पादित आदेश या लिखत नहीं है ।
(3) राज्यपाल, राज्य की सरकार का कार्य अधिक सविधापूर्वक किए जाने के लिए और जहां तक वह कार्य ऐसा कार्य नहीं है जिसके विषय में इस संविधान द्वारा या इसके अधीन राज्यपाल से यह अपेक्षित है कि वह अपने विवेकानुसार कार्य करे वहां तक मंत्रियों में उक्त कार्य के आबंटन के लिए नियम बनाएगा ।
भारत का संविधान 75 (भाग 6--राज्य)
ग (4) न क्र न क्र

Source: India Code — The Constitution of India (As on 10 Sep 2026). All Constitution articles

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant