SUMI SETU › Laws / कानून › Constitution › Article 20

Article 20 — Protection in respect of conviction for offences

भारत का संविधान अनुच्छेद 20 — अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण

Law / कानूनConstitution of India
भारत का संविधान
Article / अनुच्छेद20
Chapter / अध्यायPart III — Fundamental Rights

सरल हिंदी सार

अपराध की दोषसिद्धि में संरक्षण
तीन संरक्षण: कार्योत्तर विधि से दंड नहीं, एक अपराध के लिए दो बार अभियोजन-दंड नहीं, और किसी को अपने विरुद्ध साक्षी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

संविधान अनुच्छेद 20 क्या है? / What is Article 20?
Protection in respect of conviction for offences — अपराध की दोषसिद्धि में संरक्षण: तीन संरक्षण: कार्योत्तर विधि से दंड नहीं, एक अपराध के लिए दो बार अभियोजन-दंड नहीं, और किसी को अपने विरुद्ध साक्षी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता।

Full text (English)

(1) No person shall be convicted of any offence except for violation of a law in force at the time of the commission of the Act charged as an offence, nor be subjected to a penalty greater than that which might have been inflicted under the law in force at the time of the commission of the offence.
(2) No person shall be prosecuted and punished for the same offence more than once.
(3) No person accused of any offence shall be compelled to be a witness against himself.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) कोई व्यक्ति किसी अपराध के लिए तब तक सिद्धदोष नहीं ठहराया जाएगा, जब तक कि उसने ऐसा कोई कार्य करने के समय, जो अपराध के रूप में आरोपित है, किसी प्रवृत्त विधि का अतिक्रमण नहीं किया है या उससे अधिक शास्ति का भागी नहीं होगा जो उस अपराध के किए जाने के समय प्रवृत्त विधि के अधीन अधिरोपित की जा सकती थी ।
(2) किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित और दंडित नहीं किया जाएगा ।
(3) किसी अपराध के लिए अभियुक्त किसी व्यक्ति को स्वयं अपने विरुद्ध साक्षी होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा ।

Source: India Code — The Constitution of India (As on 10 Sep 2026). All Constitution articles

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant