SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Section 98

CPC Section 98 — Decision where appeal heard by two or more Judges

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) धारा 98 — जहां कोई अपील दो या अधिक न्यायाधीशों द्वारा सुनी जाए वहां विनिश्चय

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धारा98
Chapter / अध्यायPart VII — Appeals

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी धारा 98 क्या है? / What is CPC Section 98?
Decision where appeal heard by two or more Judges

Full text (English)

(1) Where an appeal is heard by a Bench of two or more Judges, the appeal shall be decided in accordance with the opinion of such Judges or of the majority (if any) of such Judges.
(2) Where there is no such majority which concurs in a judgment varying or reversing the decree appealed from, such decree shall be confirmed :
Provided that where the Bench hearing the appeal is 3[composed of two or other even number of Judges belonging to a Court consisting of more Judges than those constituting the Bench] and the Judges composing the Bench differ in opinion on a point of law, they may state the point of law upon which they differ and the appeal shall then be heard upon that point only by one or more of the other Judges, and such point shall be decided according to the opinion of the majority (if any) of the Judges who have heard the appeal, including those who first heard it. [(3) Nothing in this section shall be deemed to alter or otherwise affect any provision of the letters to patent of any High Court.]

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जहां कोई अपील दो या अधिक न्यायाधीशों के न्यायपीठ द्वारा सुनी जाती है वहां अपील का विनिश्चय ऐसे न्यायाधीशों की या ऐसे न्यायाधीशों की बहुसंख्या की (यदि कोई हो) राय के अनुसार होगा ।
(2) जहां ऐसी बहुसंख्या नहीं है जो अपीलित डिक्री में फेरफार करने या उसे उलटने वाले निर्णय के बारे में सहमत है, वहां ऐसी डिक्री पुष्ट कर दी जाएगी :
परन्तु जहां श[अपील सुनने वाले न्यायपीठ में दो या किसी अन्य समसंख्या में न्यायाधीश हैं और वे न्यायाधीश ऐसे न्यायालय के हैं जिस न्यायालय में उस न्यायपीठ के न्यायाधीशों से अधिक संख्या में न्यायाधीश हैं] और न्यायपीठ के न्यायाधीशों में किसी विधि के प्रश्न पर मतभेद है वहां वे उस विधि के प्रश्न का कथन करेंगे जिसके बारे में उनमें मतभेद है और तब अपील को अन्य न्यायाधीशों में से कोई एक या अधिक केवल उस प्रश्न के बारे में सुनेंगे और तब उस प्रश्न का विनिश्चय अपील सुनने वाले न्यायाधीशों की बहुसंख्या की, (यदि कोई हो), जिनके अन्तर्गत वे न्यायाधीश भी हैं जिन्होंने वह अपील सर्वप्रथम सुनी थी, राय के अनुसार किया जाएगा ।
"[(3) इस धारा की कोई भी बात किसी भी उच्च न्यायालय के लेटर्स पेटेन्ट के किसी भी उपबन्ध का परिवर्तन करने वाली या अन्यथा उस पर प्रभाव डालने वाली नहीं समझी जाएगी ।]

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant