SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 18 Rule 16

CPC Order 18 Rule 16 — Power to examine witness immediately

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 18 नियम 16 — साक्षी की तुरन्त परीक्षा करने की शक्ति

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO18R16
Chapter / अध्यायHearing Of The Suit And Examination Of Witnesses

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 18 नियम 16 क्या है? / What is CPC Order 18 Rule 16?
Power to examine witness immediately

Full text (English)

(1) Where a witness is about to leave the jurisdiction of the Court, or other sufficient cause is shown to the satisfaction of the Court why his evidence should be taken immediately, the Court may, upon the application of any party or of the witness, at any time after the institution of the suit, take the evidence of such witness in manner hereinbefore provided.
(2) Where such evidence is not taken forthwith and in the presence of the parties, such notice as the Court thinks sufficient, of the day fixed for the examination, shall be given to the parties.
(3) The evidence so taken shall be read over to the witness, and, if he admits it to be correct, shall be signed by him, and the Judge shall, if necessary, correct the same, and shall sign it, and it may then be read at any hearing of the suit.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जहां साक्षी न्यायालय की अधिकारिता से बाहर जाने वाला है या इस बात का पर्याप्त कारण न्यायालय को समाधानप्रद रूप में दर्शित कर दिया जाता है कि उसका साक्ष्य तुरन्त क्यों लिया जाना चाहिए वहां न्यायालय वाद के संस्थित किए जाने के पश्चात्‌ किसी भी समय ऐसे साक्षी का साक्ष्य किसी भी पक्षकार या उस साक्षी के आवेदन पर उसी रीति से ले सकेगा जो इसमें इसके पूर्व उपबन्धित है ।
(2) जहां ऐसा साक्ष्य तत्क्षण ही और पक्षकारों की उपस्थिति में न लिया जाए वहां परीक्षा के लिए नियत दिन की ऐसी सूचना, जो न्यायालय पर्याप्त समझे, पक्षकारों को दी जाएगी ।
(3) ऐसे लिया गया साक्ष्य साक्षी को पढ़कर सुनाया जाएगा और यदि वह स्वीकार करता है कि वह शुद्ध है तो वह उसके द्वारा हस्ताक्षरित किया जाएगा और न्यायालय उसे यदि आवश्यक हो तो शुद्ध करेगा और हस्ताक्षरित करेगा और तब उस वाद की किसी भी सुनवाई में वह पढ़ा जा सकेगा ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant