SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 38 Rule 5

CPC Order 38 Rule 5 — Where defendant may be called upon to furnish security for production of property

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 38 नियम 5 — सम्पत्ति पेश करने के लिए प्रतिभूति देने की अपेक्षा प्रतिवादी से कब की जा सकेगी

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO38R5
Chapter / अध्यायArrest And Attachment Before Judgment

सरल हिंदी सार

निर्णय से पहले कुर्की
प्रतिवादी डिक्री से बचने के लिए संपत्ति बेच या हटा रहा हो तो न्यायालय उससे प्रतिभूति माँग सकता है या संपत्ति कुर्क कर सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 38 नियम 5 क्या है? / What is CPC Order 38 Rule 5?
Where defendant may be called upon to furnish security for production of property — निर्णय से पहले कुर्की: प्रतिवादी डिक्री से बचने के लिए संपत्ति बेच या हटा रहा हो तो न्यायालय उससे प्रतिभूति माँग सकता है या संपत्ति कुर्क कर सकता है।

Full text (English)

(1) Where, at any stage of a suit, the Court is satisfied, by affidavit or otherwise, that the defendant, with intent to obstruct or delay the execution of any decree that may be passed against him,—
(a) is about to dispose of the whole or any part of his property, or
(b) is about to remove the whole or any part of his property from the local limits of the jurisdiction of the Court, the Court may direct the defendant, within a time to be fixed by it, either to furnish security, in such sum as may be specified in the order, to produce and place at the disposal of the Court, when required, the said property or the value of the same, or such portion thereof as may be sufficient to satisfy the decree, or to appear and show cause why he should not furnish security.
(2) The plaintiff shall, unless the Court otherwise directs, specify the property required to be attached and the estimated value thereof.
(3) The Court may also in the order direct the conditional attachment of the whole or any portion of the property so specified. [(4) If an order of attachment is made without complying with the provisions of sub-rule (1) of this rule, such attachment shall be void.]

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जहां वाद के किसी भी प्रक्रम में न्यायालय का शपथपत्र द्वारा या अन्यथा यह समाधान हो जाता है कि प्रतिवादी ऐसी किसी डिक्री के जो उसके विरुद्ध पारित की जाए, निष्पादन को बाधित या निलम्बित करने के आशय से--
(क) अपनी पूरी सम्पत्ति या उसके किसी भाग को व्ययनित करने ही वाला है, अथवा
(ख) अपनी पूरी सम्पत्ति या उसके किसी भाग को न्यायालय की अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं से हटा देने ही वाला है,
वहां न्यायालय, प्रतिवादी को निदेश दे सकेगा कि उस समय के भीतर जो न्यायालय द्वारा नियत किया जाएगा या तो वह उक्त सम्पत्ति को या उसके मूल्य को या उसके ऐसे भाग को जो डिक्री को तुष्ट करने के लिए पर्याप्त हो, अपेक्षा की जाने पर पेश करने के लिए और न्यायालय से व्ययनाधीन रखने के लिए, ऐसी राशि की जो आदेश में विनिर्दिष्ट की जाए, प्रतिभूति दे या उपसंजात हो और यह हेतुक दर्शित करे कि उसे प्रतिभूति क्यों न देनी चाहिए ।
(2) जिस सम्पत्ति की कुर्की की अपेक्षा की गई है, उसको और उसके प्राक्कलित मूल्य को, जब तक न्यायालय अन्यथा निदिष्ट न करे, वादी विनिर्दिष्ट करेगा ।
(3) न्यायालय आदेश में यह निदेश भी दे सकेगा कि इस प्रकार विनिर्दिष्ट की गई पूरी सम्पत्ति या उसके किसी भाग की सशर्त कुर्की की जाए ।
(4) यदि इस नियम के उपनियम (1) के उपबंधों का अनुपालन किए बिना कुर्की का आदेश किया जाता है तो ऐसी कुर्की शून्य
होगी ।]

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant