SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 5 Rule 17
CPC Order 5 Rule 17 — Procedure when defendant refuses to accept service, or cannot be found
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 5 नियम 17 — जब प्रतिवादी तामील का प्रतिग्रहण करने से इंकार करे या न पाया जाए, तब प्रक्रिया
| Law / कानून | Code of Civil Procedure, 1908 (CPC) सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) |
|---|---|
| Section / धारा | O5R17 |
| Chapter / अध्याय | ______ |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सीपीसी आदेश 5 नियम 17 क्या है? / What is CPC Order 5 Rule 17?
Procedure when defendant refuses to accept service, or cannot be found
Full text (English)
Where the defendant or his agent or such other person as aforesaid refuses to sign the acknowledgment, or where the serving officer, after using all due and reasonable diligence, cannot find the defendant, 2[who is absent from his residence at the time when service is sought to be effected on him at his residence and there is no likelihood of his being found at the residence within a reasonable time], and there is no agent empowered to accept service of the summons on his behalf, nor any other person on whom service can be made, the serving officer shall affix a copy of the summons on the outer door or some other conspicuous part of the house in which the defendant ordinarily resides or carries on business or personally works for gain, and shall then return the original to the Court from which it was issued, with a report endorsed thereon or annexed thereto stating that he has so affixed the copy, the circumstances under which he did so, and the name and address of the person (if any) by whom the house was identified and in whose presence the copy was affixed.
पूरा पाठ (हिंदी)
जहां प्रतिवादी या उसका अभिकर्ता या उपरोक्त जैसा अन्य व्यक्ति अभिस्वीकृति पर हस्ताक्षर करने से इंकार करता है, या जहां तामील करने वाला अधिकारी सभी सम्यक् और युक्तियुक्त तत्परता बरतने के पश्चात् ऐसे प्रतिवादी को न पा सके, '[जो अपने निवास-स्थान से उस समय अनुपस्थित है, जब उस पर समन की तामील उसके निवास-स्थान पर की जानी है और युक्तियुक्त समय के भीतर उसके निवास-स्थान पर पाए जाने की संभावना नहीं है] और ऐसा कोई अभिकर्ता नहीं है जो समन की तामील का प्रतिग्रहण उसकी ओर से करने के लिए सशक्त है और न कोई ऐसा अन्य व्यक्ति है जिस पर तामील की जा सके वहां तामील करने वाला अधिकारी उस गृह के, जिसमें प्रतिवादी मामूली तौर से निवास करता है या कारबार करता है या अभिलाभ के लिए स्वयं काम करता है, बाहरी द्वार पर या किसी अन्य सहजदृश्य भाग पर समन की एक प्रति लगाएगा और तब वह मूल प्रति को उस पर पृष्ठांकित या उससे उपाबद्ध ऐसी रिपोर्ट के साथ, जिसमें यह कथित होगा कि उसने प्रति को ऐसे लगा दिया है और वे कौन सी परिस्थितियां थीं जिनमें उसने ऐसा किया, कथित होंगी, और जिसमें उस व्यक्ति का (यदि कोई हो) नाम और पता कथित होगा जिसने गृह पहचाना था और जिसकी उपस्थिति में प्रति लगाई गई थी, उस न्यायालय को लौटाएगा जिसने समन निकाला था ।
Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant