SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 5 Rule 9A

CPC Order 5 Rule 9A — Summons given to the plaintiff for service

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 5 नियम 9A — तामील के लिए वादी को समन का दिया जाना

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO5R9A
Chapter / अध्याय______

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 5 नियम 9A क्या है? / What is CPC Order 5 Rule 9A?
Summons given to the plaintiff for service

Full text (English)

(1) The Court may, in addition to the service of summons under rule 9, on the application of the plaintiff for the issue of a summons for the appearance of the defendant, permit such plaintiff to effect service of such summons on such defendant and shall, in such a case, deliver the summons to such plaintiff for service.
(2) The service of such summons shall be effected by or on behalf of such plaintiff by delivering or tendering to the defendant personally a copy thereof signed by the Judge or such officer of the Court as he may appoint in this behalf and sealed with the seal of the Court or by such mode of service as is referred to in sub-rule (3) of rule 9.
(3) The provisions of rules 16 and 18 shall apply to a summons personally served under this rule as if the person effecting service were a serving officer.
(4) If such summons, when tendered, is refused or if the person served refuses to sign an acknowledgment of service or for any reason such summons cannot be served personally, the Court shall, on the application of the party, re-issue such summons to be served by the Court in the same manner as a summons to a defendant.]

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) न्यायालय, नियम 9 के अधीन समन की तामील के अतिरिक्त, वादी के आवेदन पर, प्रतिवादी के उपसंजात होने के लिए समन जारी करने के लिए ऐसे वादी को ऐसे प्रतिवादी पर ऐसे समनों को तामील करने के लिए अनुज्ञात कर सकेगा और ऐसे किसी मामले में ऐसे वादी को तामील के लिए समन का परिदान करेगा ।
(2) न्यायालय के न्यायाधीश या ऐसे अधिकारी द्वारा, जो वह इस निमित्त नियुक्त करे, हस्ताक्षरित और न्यायालय की मुद्रा से मुद्रांकित ऐसे समनों की तामील, ऐसे वादी द्वारा या उसकी ओर से उसकी एक प्रति वैयक्तिक रूप से प्रतिवादी को देकर या निविदान करके की जाएगी या तामील की ऐसी पद्धति से की जाएगी जो नियम 9 के उपनियम (3) में उल्लिखित है
(3) नियम 6 और नियम 8 के उपबंध इस नियम के अधीन वैयक्तिक रूप से तामील किए गए समनों पर उसी प्रकार लागू होंगे मानो तामील करने वाला व्यक्ति एक तामील करने वाला अधिकारी था ।
(4) यदि ऐसे समनों को, उनके निविदत्त किए जाने पर, प्राप्त करने से इंकार किया जाता है या तामील किया गया व्यक्ति तामील की अभिस्वीकृति पर हस्ताक्षर करने से इंकार करता है या किसी कारणवश ऐसा समन व्यक्तिगत रूप से तामील नहीं किया जा सकता है तो न्यायालय, पक्षकार के आवेदन पर, न्यायालय द्वारा प्रतिवादी को तामील की जाने वाली रीति से तामील किए जाने के लिए समनों को पुन: जारी करेगा ।]

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant