SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 341

BNS Section 341 (IPC 467, 472, 473) — Making or possessing counterfeit seal, etc., with intent to commit forgery punishable under section 338

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 341 (पुरानी आईपीसी 467, 472, 473)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा341
Chapter / अध्यायChapter XVIII — Of Offences Relating To Documents And To Property Marks
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 467, IPC 472, IPC 473

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
341(1)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
341(2)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
341(3)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
341(4)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 341 क्या है? / What is BNS Section 341?
Making or possessing counterfeit seal, etc., with intent to commit forgery punishable under section 338

क्या BNS धारा 341 ज़मानती है? / Is BNS Section 341 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 341 संज्ञेय है? / Is BNS Section 341 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 341 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 341?
विचारण: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Magistrate of the first class)

बीएनएस धारा 341 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 341?
BNS Section 341 = IPC 467, 472, 473. Making or possessing counterfeit seal, etc., with intent to commit forgery punishable under section 338

Full text (English)

(1) Whoever makes or counterfeits any seal, plate or other instrument for making an impression, intending that the same shall be used for the purpose of committing any forgery which would be punishable under section 338 of this Sanhita, or, with such intent, has in his possession any such seal, plate or other instrument, knowing the same to be counterfeit, shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(2) Whoever makes or counterfeits any seal, plate or other instrument for making an impression, intending that the same shall be used for the purpose of committing any forgery which would be punishable under any section of this Chapter other than section 338, or, with such intent, has in his possession any such seal, plate or other instrument, knowing the same to be counterfeit, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(3) Whoever possesses any seal, plate or other instrument knowing the same to be counterfeit, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine.
(4) Whoever fraudulently or dishonestly uses as genuine any seal, plate or other instrument knowing or having reason to believe the same to be counterfeit, shall be punished in the same manner as if he had made or counterfeited such seal, plate or other instrument.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जो कोई, किसी मुद्रा, पट्टी या छाप लगाने के अन्य उपकरण को इस आशय से बनाता है या उसकी कूटकृति तैयार करता है कि उसे कोई ऐसी कूटरचना करने के प्रयोजन के लिए उपयोग में लाया जाए, जो इस संहिता की धारा 338 के अधीन दण्डनीय है, या इस आशय से, किसी ऐसी मुद्रा, पट्टी या अन्य उपकरण को, उसे कूटकृत जानते हुए
अपने कब्जे में रखता है, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दण्डनीय होगा ।
(2) जो कोई, किसी मुद्रा, पट्टी या छाप लगाने के अन्य उपकरण को इस आशय से बनाता है या उसकी कूटकृति करता है, कि उसे कोई ऐसी कूटरचना करने के प्रयोजन के लिए उपयोग में लाया जाए, जो धारा 338 से भिन्न इस अध्याय की किसी धारा के अधीन दण्डनीय है, या इस आशय से किसी ऐसी मुद्रा, पट्टी या अन्य उपकरण को, उसे कूटकृत जानते हुए अपने कब्जे में रखता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी
अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(3) जो कोई, किसी मुद्रा, पट्टी या अन्य उपकरण को कूटकृत जानते हुए अपने कब्जे मैं रखता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा
(4) जो कोई, किसी मुद्रा, पट्टी या अन्य उपकरण को कूटकृत जानते हुए या उसके बारे में ऐसा विश्वास रखने के कारण कपटपूर्वक या बेईमानी से इसे असली के रुप में उपयोग करता है, उसी रीति में दंड़नीय होगा, जैसे मानो उसने इस प्रकार की मुद्रा, पट्टी या अन्य उपकरण का निर्माण या उसे कूटकृत किया हो ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant