SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 342

BNS Section 342 (IPC 475, 476) — Counterfeiting device or mark used for authenticating documents described in section 338, or possessing counterfeit marked material

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 342 (पुरानी आईपीसी 475, 476)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा342
Chapter / अध्यायChapter XVIII — Of Offences Relating To Documents And To Property Marks
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 475, IPC 476

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
342(1)असंज्ञेय
Non-cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
342(2)असंज्ञेय
Non-cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 342 क्या है? / What is BNS Section 342?
Counterfeiting device or mark used for authenticating documents described in section 338, or possessing counterfeit marked material

क्या BNS धारा 342 ज़मानती है? / Is BNS Section 342 bailable?
यह अपराध: 342(1) — ज़मानती; 342(2) — अज़मानती

क्या BNS धारा 342 संज्ञेय है? / Is BNS Section 342 cognizable?
यह अपराध: असंज्ञेय (Non-cognizable)

BNS धारा 342 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 342?
विचारण: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Magistrate of the first class)

बीएनएस धारा 342 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 342?
BNS Section 342 = IPC 475, 476. Counterfeiting device or mark used for authenticating documents described in section 338, or possessing counterfeit marked material

Full text (English)

(1) Whoever counterfeits upon, or in the substance of, any material, any device or mark used for the purpose of authenticating any document described in section 338, intending that such device or mark shall be used for the purpose of giving the appearance of authenticity to any document then forged or thereafter to be forged on such material, or who, with such intent, has in his possession any material upon or in the substance of which any such device or mark has been counterfeited, shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(2) Whoever counterfeits upon, or in the substance of, any material, any device or mark used for the purpose of authenticating any document or electronic record other than the documents described in section 338, intending that such device or mark shall be used for the purpose of giving the appearance of authenticity to any document then forged or thereafter to be forged on such material, or who with such intent, has in his possession any material upon or in the substance of which any such device or mark has been counterfeited, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जो कोई, किसी पदार्थ के ऊपर, या उसके उपादान में, किसी ऐसी अभिलक्षणा या चिह्न की, जिसे धारा 338 में वर्णित किसी दस्तावेज के अधिप्रमाणीकरण के प्रयोजन के लिए, उपयोग में लाया जाता हो, कूटकृति यह आशय रखते हुए बनाता है कि ऐसी अभिलक्षणा या ऐसे चिहन की, ऐसे पदार्थ पर उस समय कूटरचित की जा रही या उसके पश्चात्‌ कूटरचित की जाने वाली किसी दस्तावेज को अधिप्रमाणीकृत का आभास प्रदान करने के प्रयोजन से उपयोग में लाया जाता है या जो ऐसे आशय से कोई ऐसा पदार्थ अपने कब्जे में रखता है, जिस पर या जिसके उपादान में ऐसी अभिलक्षणा को या ऐसे चिह्न की कूटकृति बनाई गई हो, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(2) जो कोई, किसी पदार्थ के ऊपर, या उसके उपादान में, किसी ऐसी अभिल्रक्षणा या चिह्न की, जिसे धारा 338 में वर्णित दस्तावेजों से भिन्न किसी दस्तावेज या इलैक्ट्रानिक अभिलेख के अधिप्रमाणीकरण के प्रयोजन के लिए, उपयोग में लाया जाता हो, कूटकृति यह आशय रखते हुए बनाता है कि वह ऐसी अभिलक्षणा या ऐसे चिहन को, ऐसे पदार्थ पर उस समय कूटरचित की जा रही या उसके पश्चात्‌ कूटरचित की जाने वाली किसी दस्तावेज को अधिप्रमाणीकृत का आभास प्रदान करने के प्रयोजन से उपयोग में लाया जाता है या जो ऐसे आशय से कोई ऐसा पदार्थ अपने कब्जे में रखता है, जिस पर या जिसके उपादान में ऐसी अभिलक्षणा या ऐसे चिह्न की कूटकृति बनाई गई हो, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant