SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 378

BNSS Section 378 (CrPC 339) — Delivery of person of unsound mind to care of relative or friend

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 378 (पुरानी सीआरपीसी 339)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा378
Chapter / अध्यायChapter XXVII — Provisions As To Accused Persons Of Unsound Mind
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 339

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 378 क्या है? / What is BNSS Section 378?
Delivery of person of unsound mind to care of relative or friend

बीएनएसएस धारा 378 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 378?
BNSS Section 378 = CrPC 339. Delivery of person of unsound mind to care of relative or friend

Full text (English)

(1) Whenever any relative or friend of any person detained under the provisions of section 369 or section 374 desires that he shall be delivered to his care and custody, the State Government may, upon the application of such relative or friend and on his giving security to the satisfaction of such State Government, that the person delivered shall—
(a) be properly taken care of and prevented from doing injury to himself or to any other person;
(b) be produced for the inspection of such officer, and at such times and places, as the State Government may direct;
(c) in the case of a person detained under sub-section (2) of section 369, be produced when required before such Magistrate or Court, order such person to be delivered to such relative or friend.
(2) If the person so delivered is accused of any offence, the trial of which has been postponed by reason of his being of unsound mind and incapable of making his defence, and the inspecting officer referred to in clause (b) of sub-section (1), certifies at any time to the Magistrate or Court that such person is capable of making his defence, such Magistrate or Court shall call upon the relative or friend to whom such accused was delivered to produce him before the Magistrate or Court; and, upon such production the Magistrate or Court shall proceed in accordance with the provisions of section 371, and the certificate of the inspecting officer shall be receivable as evidence. In PROVISIONS AS TO OFFENCES AFFECTING THE ADMINISTRATION OF JUSTICE

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब कभी धारा 369 या धारा 374 के उपबंधों के अधीन निरुद्ध किसी व्यक्ति का कोई नातेदार या मित्र यह चाहता है कि वह व्यक्ति उसकी देख-रेख और अभिरक्षा में रखे जाने के लिए सौंप दिया जाए, तब राज्य सरकार उस नातेदार या मित्र के
आवेदन पर और उसके द्वारा ऐसी राज्य सरकार के समाधानप्रद रुप में प्रतिभूति इस संबंध में दिए जाने पर कि- (क) सौंपे गए व्यक्ति की समुचित देख-रेख की जाएगी और वह अपने आपको या किसी अन्य व्यक्ति को क्षति पहुंचाने से निवारित रखा जाएगा ; (ख) सौंपा गया व्यक्ति ऐसे अधिकारी के समक्ष और ऐसे समयों और स्थानों पर, जो राज्य सरकार द्वारा निदेशित किए जाएं, निरीक्षण के लिए प्रस्तुत किया
जाएगा ; (ग) सौंपा गया व्यक्ति, उस दशा में जिसमें वह धारा 369 की उपधारा (2) के अधीन निरुद्ध व्यक्ति है, अपेक्षा किए जाने पर ऐसे मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ऐसे व्यक्ति को ऐसे नातेदार या मित्र को सौंपने का आदेश दे सकेगी ।
(2) यदि ऐसे सौंपा गया व्यक्ति किसी ऐसे अपराध के लिए अभियुक्त है, जिसका विचारण उसके विकृतचित्त होने और अपनी प्रतिरक्षा करने में असमर्थ होने के कारण स्थगित किया गया है और उपधारा (1) के खंड (ख) में निर्दिष्ट निरीक्षण अधिकारी किसी समय मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष यह प्रमाणित करता है कि ऐसा व्यक्ति अपनी प्रतिरक्षा करने में समर्थ है, तो ऐसा मजिस्ट्रेट या न्यायालय उस नातेदार या मित्र से, जिसे ऐसा अभियुक्त सौंपा गया है, अपेक्षा करेगा कि वह उसे उस मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे और ऐसे प्रस्तुत किए जाने पर वह मजिस्ट्रेट या न्यायालय धारा 37। के उपबंधों के अनुसार कार्यवाही करेगा और निरीक्षण अधिकारी का प्रमाणपत्र साक्ष्य के तौर पर ग्रहण किया जा सकेगा ।

न्याय-प्रशासन पर प्रभाव डालने वाले अपराधों के बारे में उपबंध
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant